जयपुर। बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में प्रमुखस्वामी महाराज की श्रद्धांजली समारोह का आयोजन संस्था के वरिष्ठ सद्गुरू संत त्यागवल्लभ स्वामी, दिल्ली अक्षरधाम के महंत पूज्य मुनिवत्सल स्वामी एवं जयपुर मंदिर के कोठारी राजेश्वर स्वामी की उपस्थिति में किया गया।
परम् पूज्य प्रमुखस्वामी महाराज दिनांक 13.08.2016 को ब्रह्मलीन हुए थे। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक प्रेरणा देकर उनका जीवन परिवर्तन करना और अनेक सामाजिक सेवा कार्यो में जीवन समर्पित करने वाले परम् पूज्य प्रमुखस्वामी महाराज भगवान स्वमिनारायण की गुरू परम्परा में पांचवे आध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे। अपने जीवन काल में लोगों की सेवा के लिए उन्होने 17000 से ज्यादा गांवों में विचरण किया था। कार्यक्रम में मंत्री श्री गजेन्द्रजी खींवसर, एस. एन. कावरा, ओंकार सिंह लखावत, बी.डी. शर्मा, ने प्रमुखस्वामी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी श्रद्धांजली संदेश प्राप्त हुए है।
अफगानिस्तान में 6.6 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, कश्मीर समेत कई जगह महसूस हुए भूकंप के झटके
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह की जारी की कुछ तस्वीरें..यहां देखे
Daily Horoscope