हिंडौन सिटी
(करौली)। कोतवाली थाना क्षेत्र की जाटव बस्ती में प्रेम प्रसंग के चलते
कुल्हाड़ी से किए हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को
परिजनों ने मंगलवार को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की हालत
गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया, वहीं पति विष्णु जाटव को
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
विवाहिता के देवर प्रदीप ने बताया
कि भाभी अनीता जाटव की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता के जीजा केदार
जाटव सात आठ लोग उनके घर आए और भाभी को जबरन ले जाने लगे। विष्णु के विरोध
करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से
हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही
है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की ईडी रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ी
जम्मू-कश्मीर एलजी ने की राजनाथ से मुलाकात, अमरनाथ यात्रा के लिए मांगी मदद
भाजपा सिर्फ लोगों को बांटना और दबाना चाहती है: राहुल गांधी
Daily Horoscope