• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो दिन तक चली गिनती में दान पेटियों से निकले 70 लाख से ज्यादा

Counting lasted two days, More than 70 lakh in donation cases - Ajmer News in Hindi

अजमेर। दरगाह के पीले दानपात्रों की गिनती दूसरे दिन शुक्रवार को पूरी हुई। 14 दान पेटियों से 70 लाख रुपए से अधिक की रकम निकली। इन पेटियों में विदेशी मुद्रा सहित कई आभूषण भी मिले। 500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण इन पेटियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को खोला गया था। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार तक चली गिनती में 14 दानपेटियों से 70,73,976 रुपए की भारतीय मुद्रा प्राप्त की गई। साथ ही कई विदेशी मुद्रा के साथ आभूषण भी पेटियों में डाले गए। इनकी गिनती लगातार 21 घंटो तक चली। जिसको एक दर्जन से अधिक लोगों ने गिना। रिसीवर व दरगाह नाजि़म ने दान पात्रों की गिनती पूरी की। इस दौरान दरगाह नाजि़म, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि, खादिम और एसबीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यूनानी शिफाखाने के ऊपर बने कमरे में दान पेटियां खोली गईं। इनमें दरगाह में आने वाले हज़ारों ज़ायरीन नजराना डालते हैं। इसमें मिले पुराने नोटों को बैंक में जमा किया जाएगा।

[@ नववर्ष की पूर्व संध्या पर पीएम का देश को संबोधन, इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]

यह भी पढ़े

Web Title-Counting lasted two days, More than 70 lakh in donation cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: counting, lasted, dargah, ajmer, news of ajmer, donation, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved