• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पार्षद ने हाथ जोडक़र मांगी माफी, तब जाकर मामला हुआ शांत

श्रीगंगानगर। नगर परिषद आयुक्त के साथ पार्षद द्वारा की गई अभद्रता के बाद नाराज आयुक्त ने मामला दर्ज कराने की तैयारी की तो घबराए पार्षद आयुक्त चैम्बर में पहुंचे और माफी मांगकर अपना पीछा छुड़वाया। नगर परिषद के बाहर लगी रेहडिय़ों को आयुक्त द्वारा हटाने के आदेश पर पार्षद भरतपाल मेयर द्वारा आयुक्त सुनीता चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार व अपशब्द कहने की बात पर आयुक्त ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कराने की तैयारी की। इस पर कुछ पार्षद एकत्रित होकर आयुक्त के पास गए और मामले को शांत करने की बात कही। पार्षद मेयर ने आयुक्त चौधरी से हाथ जोडक़र माफी मांगी और गलती कबूल की। हालांकि मामला दर्ज कराया जाएगा या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन, एक बार के लिए मामला शांत होता नजर आ रहा है। वहीं नगर परिषद के आगे से रेहडिय़ां हटाने के आदेश के बाद रेहड़ीवालों व स्थाई अतिक्रमणकारियों ने अपना सामान सिमेटना शुरू कर दिया है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Councillor apologizes in SriGanganagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: councillor, apologizes, sri ganganagar, news of sri ganganagar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved