कोटा। नगर निगम के कंधों पर शहर को ग्रीन और स्मार्ट बनाने का जिम्मा है लेकिन, निगम प्रशासन की अनदेखी से शहर के पार्क उजड़ चुके हैं। चम्बल गार्डन शहर की शान माना जाता है। अब यह गार्डन भी बदहाली का दंश झेल रहा है। जबकी निगम को बाग-बगीचों की देखरेख और विकास के लिए मोटा बजट मिला हुआ है। इसके बाद भी निगम की सुस्ती के चलते चम्बल गार्डन बर्बादी का शिकार बन रहा है। गार्डन में लगे लक्ष्मण झूले की हालत किसी से छुपी नहीं है। इस झूले का हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। जिसकी सारी जानकारी निगम को है लेकिन, उसके बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। पहले इसी लक्ष्मण झूले के नीचे पानी में मगरमच्छों का जमावड़ा रहता था, जो की गार्डन में आने वाले लोगों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था। अब इस टूटे झूले के नीचे गंदा पानी भरा है, मगरमच्छों का नामोनिशान नहीं है। वहीं गार्डन की ऐसी हालत होने के बाद भी निगम प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope