चंडीगढ़। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 98.32 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 8.62 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 18.37 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.69 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 16.30 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.37 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 11.18 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.01 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 10.49 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 94,730 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल, महम ने 10.47 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 82,400 क्विंटल चीनी, सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 7.21 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 59,020 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 7.05 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 65,480 क्विंटल चीनी तथा सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 6.43 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 59,025 क्विंटल चीनी, जबकि सहकारी चीनी मिल, सोनीपत ने 2.33 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 16,200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 11.92 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 99,100 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.28 प्रतिशत रही है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope