टोंक। जिले के टोडारायसिंह उपखंड इलाके के गांव गांगोलाव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसका मांस पकाते हुए दो शिकारियों को वन विभाग के गश्ती दल ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वनपाल भंवर लाल शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार दोपहर काना पुत्र मोडू नाथ कालबेलिया निवासी गांगोलाव एवं छोटू उर्फ रामस्वरूप पुत्र ईश्वर माली निवासी खाल का ढावा को जंगल में हांडी तैयार कर मांस पकाते पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक वनविभाग को मंगलवार को सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांव गांगोलाव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करके उसका मांस पका रहे हैं। इस पर विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत, वनपाल रघुवीर सिंह, वनपाल भंवर लाल शर्मा, वनकर्मी भुवानाराम खारोल, छोटू लाल माली, रामसहाय माली, गोरधन खारोल ने दोनों शिकारियों को मौके पर धरदबोचा। आरोपियों को टोडारायसिंह वनपाल कार्यालय ले आए। वन विभाग ने उनसे जब्त मांस को पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णावतार गुप्ता की देखरेख में एफएसएल जांच के लिए सीलबंद किया। इसके बाद दोनों मुल्जिमो को टोडारायसिंह सिविल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को पंद्रह दिन की न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope