नई दिल्ली। आतंकवादी हमले की शिकार हुई फ्रेंच मैगजीन शार्ली हैब्दो का विवादों से पुराना नाता रहा है। यूं तो यह मैगजीन लगभग हर विषय पर व्यंग्यात्मक कन्टेंट पब्लिश करती है, मगर इस्लाम को लेकर यह कई बार विरोध का सामना कर चुकी है। आलोचनाओं और विरोध के बावजूद मैगजीन ने अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देकर कभी अपने स्टाइल और कन्टेंट से समझौता नहीं किया।
जानकारी के अनुसार शार्ली एब्दो फ्रांस की सबसे ज्यादा चर्चित व्यंग्यात्मक मैगजीन है। दरअसल यह एक वीकली न्यूजपेपर है जिसमें कार्टून, रिपोर्ट्स और चुटुकुले वगैरह होते हैं। मैगजीन हर बुधवार को छपती है। यह मैगजीन राजनीति और कल्चर के अलावा दक्षिणपंथियों, कैथलिक, मुस्लिम और यहूदी धर्म पर भी व्यंग्यात्मक आर्टिकल पब्लिश करती रही है।
सबसे पहले यह मैगजीन साल 1969 से 1981 तक चली, लेकिन बंद हो गई। 1992 में यह फिर शुरू हुई। साल 2005 में एक डैनिश न्यूजपेपर में मोहम्मद पर छपे कार्टूनों का दुनिया भर के मुस्लिमों ने विरोध किया था।
शार्ली एब्दो ने साल 2007 में वही कार्टून छाप दिए, जिसकी वजह से फ्रांस के दो बडे मुस्लिम संगठनों ने मैगजीन पर केस किया था।
साल 2011 में शार्ली एब्दो ने शरिया एब्दो नाम से अपना स्पेशल एडिशन निकालने का ऎलान किया और कहा कि वह इस्लामिक पैगंबर मोहम्मद को एडिटर इन चीफ बताएगी।
मैगजीन के फ्रंट पेज में पैगंबर मोहम्मद की तस्वीर यह कहते हुए लगाई गई थी- अगर हंसते-हंसते आप मरते नहीं हैं तो 100 कोडे लगाए जाएंगे। बैक पेज पर मोहम्मद को लाल रंग की नाक में यह कहते हुए दिखाया गया था- हां, इस्लाम और हास्य साथ-साथ चल सकते हैं।
इसकी प्रतिक्रिया में 2 नवंबर 2011 को मैगजीन के ऑफिस पर फायर बम से हमला किया गया और साइट हैक कर ली गई।
इसके बाद मैगजीन की टीम को नए ऑफिस में शिफ्ट होना पडा। सितंबर 2012 में मैगजीन ने पैगंबर पर व्यंग्यात्मक कार्टूनों की पूरी सीरीज छापी जिनमें से कुछ न्यूड थे। मैगजीन ने कार्टूनों की यह सीरीज उस वक्त छापी जब इस्लाम पर आधारित एक फिल्म के विरोध में मध्यपूर्व में अमेरिका के दूतावासों पर हमले हुए थे। हमलों की आशंका को देखते हुए फ्रांस सरकार ने मुस्लिम देशों में फ्रेंच दूतावासों की सुरक्षा बढा दी थी। मैगजीन के पैरिस स्थित ऑफिस पर हमले होने की आशंका को देखते हुए दंगा पुलिस की भी तैनाती की गई थी।
कुछ दिन पहले ही मैगजीन ने इराक और सीरिया मे कहर बरपा रहे आतंकी संगठन आईएस के चीफ अबु बकर अल-बगदादी का कार्टून छापा था।
शोपियां में सैन्य कैंप के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग
पाक ने रचा आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का ढोंग, जमात-उद-दावा पर बैन
भारत सरकार का एक और झटका, पाक जाने वाला पानी रोका, जानें
Daily Horoscope