• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ अनशन जारी

continues Strike against growing atrocities on Dalits - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। जिले में दलितों के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ पिछले तीन दिन से जिला कलेक्ट्रेट पर अनशन जारी है। अनशन स्थल पर पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा भी पहुंचे और पीडि़त परिवार को सुरक्षा और उनका साथ देने का आश्वासन दिया। डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इस राज में प्रदेश की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। झुंझुनूं में एक नाबालिग छात्रा का पहले अपहरण किया जाता है और बाद में सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। पुलिस पिछले दस दिनों से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। यहां कानून के नाम पर कुछ नहीं है। उल्लेखनीय है कि डॉ. अंबेडकर अत्याचार विरोध संयुक्त संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी है। अनशन पर बदल-बदल कर उपखंड के अनुसार बैठाया जा रहा है। संयोजक गिरधारीलाल कटारिया ने कहा कि तीन दिनों में कोई भी पुलिस या प्रशासन का नुमांइदा उनके पास नहीं आया है। न ही उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी दी जा रही है। अनशन स्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद है।

[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-continues Strike against growing atrocities on Dalits
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: continues, strike, against, growing, atrocities, dalits, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved