• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की एक घंटे तक टंकी पर नौटंकी

Congress workers on an hour-long tank gimmick - Kota News in Hindi

कोटा । रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के पति नरेन्द्र मेघवाल द्वारा महावीर नगर थानाधिकारी श्रीराम को थप्पड मारने के मामले में अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अांदोलन तेज होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने रंगबाडी स्थित बालाजी नगर ईलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर विधायक ओर उनके पति के खिलाफ नारेबाजी कर नौटंकी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओ का ये प्रदर्शन करीब एक घंटे तक जारी रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं से समझाइश के प्रयास किए। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और अपनी मांगो के साथ टंकी पर चढ़े रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं का कहना है की भाजपा सरकार ने थानाधिकारी की गलती नहीं होने पर उनको लाइन हाजिर कर दिया। जबकि विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ओर उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की। ऐसे में पुलिस की काफी समझाईश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता टंकी से नीचे उतरे जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

[ ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers on an hour-long tank gimmick
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, , kota news, rajasthan news, ramganjmandi mla cndrakanta meghwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved