धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की ओर से सोमवार को स्थानीय होटल में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची प्रदेश प्रभारी रूचि गुप्ता एवं संभांग प्रभारी व वैर विधायक भजन लाल जाटव ने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबके का व्यक्ति त्रस्त हैं। कांग्रेस पार्टी ने ही देश को नई दिशा देकर आधुनिक बनाया हैं। देश के के विकास की आधारशिला का श्रेय केवल कांग्रेस को ही है। जन सेवा के साथ किसान मजदूर वर्ग के साथ कांग्रेस के हाथ हमेशा साथ रहे हैं। वही नोटबंदी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जो फरमान जारी किया गया उससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। लोगों के रोजगार छिन रहे हैं। किसानों को खाद यूरिया नहीं मिल रहा है वही सत्ताधारी लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सम्मेलन में पहुंचे सभी नेताओ ने कार्यकर्ताओ से धौलपुर में होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष एससी विभाग दर्शन लाल जाटव सहित अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे। [# आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope