• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Congress workers burnt effigies - Phagwara News in Hindi

फगवाड़ा। लुधियाना में नशे के खिलाफ चिट्टा रावण जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फगवाड़ा में राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेस्ट हाउस सहित तीन जगहों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब में फैले नशे के कारोबार के लिए पूरी तरह भाजपा और अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि खुद अकाली दल और भाजपा के नेता नशे के कारोबार में लिप्त है। जिससे आज पंजाब पूरी तरह बरबाद होता जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव जगजीत सिंह बिट्टू, अवतार सिंह पंडवा, मनीष भारद्वाज, शहरी प्रधान संजीव बुगा, देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, पार्षद मनीष प्रभाकर, अविनाश गुप्ता बाशी, कृष्ण कुमार हीरो, विमल वरमानी, तरलोचन सिंह भाखडियाणा, सौरव जोशी, बिट्टू जमालपुर, गोपी बेदी, सौरव बंगड़, बोबी वोहरा, वरुण चक्क हकीम, सनी मान और सनी रावलपिंडी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers burnt effigies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, workers, burnt, effigies, fagwada, punjab, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, phagwara news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved