• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सचिन पायलट के स्वागत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

सवाई माधोपुर। कोटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार दोपहर स्वर्ण मंदिर मेल से जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का सवाई माधोपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के बाद ट्रेन के सवाई माधोपुर से रवाना होने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने खेमे के साथ लौटने लगे। इस दौरान अचानक डॉक्टर मुमताज के बेटे लुकमान ने डॉक्टर अजीज आजाद के समर्थकों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और अजीज का बैनर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया, लेकिन कुछ पल बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। बाद में समर्थक अपने-अपने पक्ष को मजबूत बताने के लिए जोर शोर से नारेबाजी करने लगे और एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक आपसी फूट के चलते गुटबाजी सामने आ गई। अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई के चलते पार्टी के लोग ही पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। स्वागत के दौरान पीसीसी के दानिश अबरार, रामकेश मीना, डॉक्टर मुमताज, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, डॉक्टर अजीज आजाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers at loggerheads after the reception of Sachin Pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, congress state president, congress, workers, loggerheads, reception, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news, sawai-madhopur news in hindi, real time sawai-madhopur city news, real time news, sawai-madhopur news khas khabar, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved