गोंडा। जिले के गौरा विधान सभा क्षेत्र अंर्तगत मसकनवा बाजार में जनसभा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि चाकलेट की फैक्ट्री लगा दी जाए तो किसान फार्च्यूनर कार से चलेगा। उन्होंने कहा कि हम यूपी को दुनिया की फैक्ट्री बनाना चाहते हैं। यहां मोदी कुछ भी कर लें, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। [ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
गन्ना किसानों की हालत पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां अगर चाकलेट की फैक्ट्री लगा दी जाए तो सीधे गन्ना फैक्टरी में जायेगा और जल्द ही यहां का गन्ना किसान भी फारच्यूनर से चलेगा। राहुल ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है।
मोदीजी अमीरों का कर्ज माफ करते हैं। किसानों का कर्ज नहीं माफ करते। पूरी सरकार 50 अमीरों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी से किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा था लेकिन मोदी जी चुप हो गए।
कालेधन पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि स्विस बैंक में पैसा पड़ा है लेकिन मोदी सरकार एक भी पैसा नहीं ला सकी और अब कर्ज माफी का लालच दे रही है। मोदी जी ने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने की बात की थी लेकिन किसी को पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने नोटबंदी पर कहा कि इससे देश गरीब और किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope