लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के बाद यूपी में भी चुनावी तैयारियां शुरू हो गई है। यूपी में चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें भी शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बनती दिख रही है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद दोनों पार्टियों के गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह की शुरूआत में अखिलेश यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद सपा और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल और अखिलेश की मुलाकात 9 जनवरी को हो सकती है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह गुट के मुकाबले अखिलेश कैंप के भारी पडने से भी इस गठबंधन की संभावनाएं बढ गई है। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की भी सलाह ली जा सकती है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 90 से 105 सीटें दी जा सकती हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope