जोधपुर। भाजपा के शासन के तीन साल पूरे होने के साथ ही कांग्रेस ने अपनी आवाज बुलंद कर ली है। सीएम वसुंधरा राजे इन तीन सालों में पहली बार जोधपुर आईं और अपने कार्यों का बखान किया। भाजपा के इस कदम पर कांग्रेस ने ताल ठोक दी है और सत्तासीन सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। जोधपुर में पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस ने ललकार रैली निकाली। रैली के बाद घंटाघर पर कांग्रेस ने आम सभा भी की। सभा में वक्ताओं ने सरकार के तमाम दावों की हवा निकाल दी। आम सभा में अशोक गहलोत ने कहा कि आम आदमी के साथ हुए खिलवाड़ का सरकार को हिसाब देना होगा। सरकार की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए गहलोत ने कहा कि ये सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। तीन सालों में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के विकास को ठप कर दिया। पचपदरा में रिफायनरी, जोधपुर जोजरी फ्रंट रिवर सहित तमाम उन योजनाओं को गिनाते हुए गहलोत ने कहा कि राजे ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सभा में जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, पूर्व विधायक जुगल काबरा ने भी सरकार की नाकामी की आलोचना की। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope