कांगड़ा (ज्वाली)। युवा कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस
का ‘मिशन रिपीट’ सफल होगा और प्रदेश
में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। विक्रमादित्य सिंह ज्वाली में पत्रकारों के
साथ बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस
अपने स्तर पर लोगों के घर-द्वार जाकर जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा रही
है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के हर विस क्षेत्र में एक
समान व संतुलित विकास हुआ है। सभी चुनावी वायदों को पूरा करने का प्रयास किया गया
है।
उन्होंने कहा कि भाजपाई आए दिन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट कर जनता को गुमराह करने का प्रयास
करते हैं, लेकिन आरोप कोई भी सिद्ध नहीं होते। कई झूठे केस भाजपाइयों ने
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ किए, लेकिन हर केस में वे पाक-साफ निकले हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा
ही जनता को गुमराह किया है और अभी भी कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के
साथ जो भी वादे किए थे, उनको पूरा करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। महंगाई पर
कोई अंकुश नहीं लग पाया है। नोटबंदी के कारण लोगों को अपने ही पैसे निकलवाने के
लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। आम जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता
आने वाले चुनावों में इसका हिसाब मांगेगी।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope