• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के शासन में हुई थी सबसे ज्यादा गायों की मौत

Congress had ruled the death of most cows - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने हिंगोनिया गौशाला के मुद्दे आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के शासनकाल में सबसे ज्यादा गायों की मौत हुई थी। प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने अब जाकर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, लेकिन सवाल ये है कि जब वो मेयर थी तब क्यों उन्होंने हिंगोनिया मामले की सीबीआई जांच नहीं करवाई। परनामी ने कहा कि पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने बिना तथ्यों के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में वर्ष 2010 और 2011 में सबसे ज्यादा हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि गाय-मंदिर सभी के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने गौशाला की स्थिति सुधारने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टांप ड्यूटी पर सेस गौशाला की स्थिति की सुधार के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले हिंगोनिया गौशाला आदर्श पुनर्वास केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Congress had ruled the death of most cows
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok parnami, jyoti khadelwal, rajasthan bjp, cow issue, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved