जयपुर। नोटबंदी में विरोध में कांग्रेस सडक़ों पर उतर आई है। नोटबंदी के बाद से लोगों को हो रही परेशानियों और रोज बदले जा रहे नियमों के विरोध में मंगलवार को जयपुर शहर व देहात कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस का मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू हुआ। मार्च में कार्यकर्ता बांह पर काली पट्टी बांध कर चल रहे थे। मार्च सिविल लाइन फाटक जाकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के धरने में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तानाशाही निर्णय लेते हुए नोटबंदी की है। नोटबंदी से पहले देश में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गईं। नोटबंदी के बाद रोज नियम बदले जा रहे हैं। केन्द्र सरकार रोज नियम बदल कर जनता को परेशान कर रही है। देश के वित्तमंत्री पहले लोगों को आराम से बैंक जाने की बात कहते हैं और अब कहा जा रहा है कि अब आने वालों से पूछा जाएगा कि अब तक कहां थे। अधिकतर एटीएम में पैसा नहीं है। बैंकों में कतारें कम नहीं हुई हैं। बाजार बिलकुल ठप है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। किसानों को भी पैसे के बिना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, पार्टी प्रवक्ता अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope