• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के 12 पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

Congress expelled 12 officers - Sangrur News in Hindi

संगरूर। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद सभी पार्टियों में बागी नेताआें अौर कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अौर शिरोमणि अकाली दल सहित सभी पार्टियां बागियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। अब संगरूर के दिड़बा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार अजैब सिंह रटौलां से बगावत करने वाले 12 कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने बागी उम्मीदवार दर्शन सिंह का साथ दिया था।

पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर चर्चा के लिए बैइक हुई। बैठक में जिला प्रधान राजिंदर सिंह राजा बीरकलां ने इन नेताअों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी कार्यालय में बैठक जिला प्रधान राजिंदर राजा बीरकलां की अगुआई में हुई। राजिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी के आदेश अनुसार, जिन पार्टी वर्करों या पार्टी के प्रतिनिधियों ने किसी निजी फायदे के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया है। उनका पार्टी में रहना कतई ठीक नहीं है।

इस दौरान उन्होंने हलका दिड़बा के कांग्रेस उम्मीदवार अजैब सिंह रटोलां की चुनाव के दौरान बगावत करने वाले जिला उपप्रधान सतनाम सिंह मझौल, पूर्व चेयरमैन व जिला उपप्रधान जगसीर सिंह जग्गा, रणधीर सिंह पूनिया, निरंजन सिंह कमालपुर, हरदेव सिंह, (तीनों जिला महासचिव), बलवीर सिंह खानपुर पूर्व ब्लॉक प्रधान, राम सिंह काकूवाला, हरपाल सिंह कोहरियां, कृष्ण छाजली, हैपी सतोज, लक्खा सिंह गंढुणआं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से खारिज कर दी।

इसके अलावा हलका लहरा से श्याम सिंह मकौरड़ व गुरदियाल सिंह को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्लाक प्रधान हरदेव संजुमां व जगतार जोगा को पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। उनकी जगह ब्लाक-1 के लिए गुरप्रीत कौहरियां व ब्लाक-2 के लिए यादविंदर कणकवाल को कार्यकारी प्रधान के नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

[@ नशा ही नशा है लेकिन बादल सरकार है कि मानती नहीं]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress expelled 12 officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress expelled 12 officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sangrur news, sangrur news in hindi, real time sangrur city news, real time news, sangrur news khas khabar, sangrur news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved