• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस को चार सालों में नहीं आई अस्पताल की याद

Congress did not come to the hospital in memory of four years - Chamba News in Hindi

चम्बा (शिव शर्मा )। गणतंत्र दिवस पर पहुंचे वन मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फिराने से पूर्व चम्बा के जोनल अस्पताल का दौर क्या किया कि भाजपा के नेताओं ने उनकी करनी और कथनी के इस दोहरे मापदंड के फर्क और इसकी पारदर्शिता को स्पष्ट तौर पर जनता के सन्मुख लाने का जरिया मिल गया। उनका कहना है विगत चार सालों से भी ऊपर का समय हो चुका है कांग्रेस सरकार को सत्ता संभाले हुए पर तब न तो मुख्यमंत्री को और न ही वन मंत्री को चम्बा के अस्पताल की याद आई परन्तु जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आए तब से कांग्रेस सरकार को चम्बा अस्पताल व चम्बा के लोगों की याद बहुत सताने लग पड़ी है। यह शब्द भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कांता ठाकुर, चुराह विधानसभा के विधायक हंसराज और भटियात विधानसभा के विधायक विक्रम जरियाल ने संयुक्त बयान में कहे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चम्बा जिला की जनता से भेदभाव करने का आरोप लगाया व वन मंत्री सबाल पूछा कि अपने कार्यकाल के दौरान चम्बा वासियों के उत्थान के लिए कौन से विशेष कार्य करवाए हैं। इन नेताओं ने टिप्पणी के साथ वन मंत्री पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि चम्बा अस्पताल को चलाने के लिए जहां कम से कम 40 डॉक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिये थी वहां मात्र 12 चिकित्सक ही लोगों को सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्य किए गए थे। भाजपा सिर्फ करनी में विश्वास रखती है न की कथनी पर। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्तासीन थी तब समूचे प्रदेश को प्रो प्रेम कुमार धूमल ने एक ही निगाह से देखते हुए एक ही नारा दिया था `सबका साथ सबका विकास` और जिसे धूमल ने कर भी दिखाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि माैजूदा हालात देखे तो कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का झूठा हवाला देकर सत्ता सम्भाली थी उसमें प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से विफल हो चुकी है जिसे अब प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता इसका आगामी चुनावों में मुहतोड़ जबाव देगी और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

[@ जात-पात को तोड 22 युवा विवाह बंधन में बंधे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress did not come to the hospital in memory of four years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, hospital, memory, chamba news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved