भोपाल। दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने कथित तौर
पर सहारा समूह द्वारा दो किस्तों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान को मुख्यमंत्री कार्यालय के उप-सचिव नीरज वशिष्ठ के माध्यम से 10
करोड रूपये दिए जाने के मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष
जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की है।
आप के मप्र संयोजक आलोक अग्रवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में आयकर
विभाग द्वारा सहारा समूह के यहां से छापे के दौरान 22 नवंबर, 2014 को बरामद
किए गए दस्तावेजों को सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि यह दस्तावेज
पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आयकर विभाग के
वरिष्ठ अधिकारियों के जरिए मिले हैं।
आयकर विभाग के दस्तावेजों के आधार पर अग्रवाल ने कहा,राज्य के मुख्यमंत्री
चौहान को 29 सितंबर 2013 और एक अक्टूबर, 2013 को मुख्यमंत्री कार्यालय के
उप-सचिव नीरज वशिष्ठ के जरिए पांच-पांच करोड की दो किस्तें मिली हैं। यह
राशि सहारा ने क्यों और किस काम के बदले में दी है, चौहान इस बात का खुलासा
करें।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope