• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट पहुंचे कोटा, पैगामे अमन कॉन्फ्रेंस में की शिरकत

कोटा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया। वहां से पायलट सीधे पूर्व मंत्री भरत सिंह के घर पहुंचे। वहां उन्होंने भरत सिंह के पिता जुझार सिंह के निधन पर शोक जताया। इसके बाद पायलट ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अलगाववाद और काले धन के खिलाफ है, लेकिन सरकार ने सत्ता में आते ही नोटबंदी कर दी। इससे देश की जनता को परेशानी हो रही है। करीब सौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन सरकार को इस बात से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इसी के विरोध में कांग्रेस पदयात्रा निकालने से जा रही है, जो 20 दिसंबर से शुरू होगी और सरकार को मजबूर करेगी कि वह जनता के हित में काम करे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress chief pilot reached kota, participation in Pagame aman conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, congress state president, congress chief pilot reached kota, participation in pagame aman conference , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved