• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पैदल मार्च करके बताएगी भाजपा सरकार की विफलता

Congress-BJP government  failure to tell the foot march - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिला देहात कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक देहात कांग्रेस कार्यालय में देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें भाजपा सरकार की विफलताओं लेकर चर्चा की। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 23 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे देहात कांग्रेस कार्यालय पर सभी कांग्रेसजन एकत्रित होंगे इसके बाद पैदल मार्च के रुप में जिला कलेक्ट्रेट की और कूच करेंगे। एवं भाजपा सरकार की विफलताओं की प्रदर्शनी लगाकर इनके कारनामे आम जनता के सामने उजागर करेगें।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हित में कार्य करने वाली पार्टी हैं, कांग्रेस कभी भी संप्रदाय के नाम पर वोटों की राजनिती नहीं करती हैं, हमें हमेशा गांव, गरीब, मजदूर किसान के साथ हो रहें अत्याचार को रोकने के लिए उनके साथ रहकर उनकी आवाज को बुलन्द करना हैं, और संगठन की हर गतिविधी में पूर्ण जोश से भाग लेकर संगठन का हाथ मजबूत करना है।
तीन वर्षो से विफल रही सरकार
13 दिसम्बर को भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण हो चूके है लेकिन सुराज का संकल्प प्रदर्शित कर सता में भारी बहुमत के साथ काबिज हुई भाजपा जनता की कसौटी पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही हैं। सुराज संकल्प घोषणा पत्र एवं गत् तीन वर्षो में किये गये वादो एवं दावो की सच्चाई आज जनता के सामने आ चूकी हैं जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चूकी हैं, और आज भाजपा सरकार का प्रदेश में हर, मजदूर, किसान, व्यापारी, वर्ग के लोग भाजपा की निंदा करते नजर आते हैं।
23 दिसम्बर को जिला देहात कांग्रेस कमेटी बीकानेर द्वारा जिला देहात कांग्रेस कार्यालय बीकानेर से प्रात: 11 बजे जिला मुख्यालय बीकानेर तक होने वाले पैदल मार्च एवं मुख्यालय पर भाजपा सरकार के तीन वर्षो की विफलताओं की प्रदर्शनी लगाकर भाजपा के कारनामे जनता के सामने रखे जायेंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्रित करके कुम्भकरण की निन्द सो रही भाजपा सरकार को जनता की मुलभूत समस्याओं के निस्तारण करने के लिए जगाने का प्रयास किया जायेगा।

[@ गोटा और जरी के फैशन में कॉलेज गर्ल्स की बिंदास धडक़न]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress-BJP government failure to tell the foot march
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, bjp, government, failure, tell, foot, march, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved