जोधपुर। आज जोधपुर बंद को लेकर भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। शहर कांग्रेस ने सरकार की दमनकारी नीतियों और अपने नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने के विरोध में मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान किया है। वहीं, भाजपा इसे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए उठाया जा रहा कदम बता बंद को विफल करवाने में जुटी है। दोनों राजनीतिक दल सप्ताह भर से शहर के विभिन्न संगठनों से समर्थन मांग रहे हैं। जीत किसी की हो, दोनों बड़ी पार्टियों की प्रतिष्ठा की लड़ाई में शहर के व्यापारी और आम आदमी का पिसना तय है। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस का गठन 1966 में हुआ था। इन पचास सालों में कांग्रेस कभी बाजार बंद करवाने सडक़ पर नहीं उतरी। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। इसके लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने बताया कि हम गांधीवादी तरीके से जोधपुर बंद कराएंगे। बंद को विफल करने का भाजपा का प्रयास कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल की स्वायत्तता को छीनने का प्रयास कर रही है। उधर, बंद कराने की अनुभवी भाजपा पहली बार बंद को विफल कराने में ताकत लगा रही है। विरोध, धरना, प्रदर्शन व बंद का जिम्मा आम तौर पर भाजपा के खाते में ही रहा है। विपक्षी पार्टी की छाप होने से भाजपाइयों को बंद करवाने का अनुभव भी है। लेकिन मंगलवार को भाजपा बंद को विफल करवाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ता गली-गली व बाजारों में घूम कर व्यापारियों व आम लोगों से बंद का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को शिक्षण संस्थान, मेडिसिन शॉप, पेट्रोल पंप व अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखने निर्णय किया है। परिवहन मंत्रालय द्वारा वाहनों की बढ़ाई रजिस्ट्रेशन फीस के विरोध में नगरीय परिवहन सेवा की 431 बसें मंगलवार को बंद रहेगी। फल-सब्जी दलाल संघ पावटा मंडी में बंद रखेंगे। मंडोर, बासनी मंडी के व्यापारी व ज्वैलर्स कोई निर्णय नहीं ले पाए। [@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
नौकरी के बदले जमीन घोटाला: लालू प्रसाद, बेटे और पत्नी को मिली जमानत
सिसौदिया की जमानत पर सुनवाई से पहले, ED ने आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे
सिक्किम में बादल फटने से 23 जवान लापता...देखे तस्वीरें
Daily Horoscope