जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अजमेर के सलेमाबाद स्थित श्री अखिल भारतीय जगद्गुरू श्रीनिम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन पर संवेदना व्यक्त की है। [@ बेटियों ने बढ़ाया देश विदेश में प्रदेश का मान, अब ज्वाॅइन की आर्मी]
मुख्यमंत्री ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्रीजी महाराज की प्रसिद्धि निम्बार्क संप्रदाय में ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारतवर्ष के धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत में थी। उन्होंने मानवता के कल्याण, धर्म के प्रसार तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ आचार्य परंपरा को समृद्ध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन से निंबार्क परिवार में ही नहीं पूरे आध्यात्मिक जगत में रिक्तता आ गई है। उन्होंने निंबार्क संप्रदाय के अनुयायियों सहित सभी श्रद्धालुओं को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्वतंत्रता सेनानियों के निधन पर शोक
मुख्यमंत्री राजे ने धौलपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी जगदीश प्रसाद गुप्ता तथा रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) निवासी स्वतंत्रता सेनानी मोहनसिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में गुप्ता और मोहन सिंह के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
Daily Horoscope