• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भातखंडे संगीत समारोह में संगीत के सुर बिखरेंगे

concert musical - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । श्री संगीत भारती एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट गंगाशहर द्वारा आगामी 3 से 5 जनवरी को हंशा ऑडिटॉरियम में तीन दिवसीय संगीतोत्सव के तहत 13 वां भातखंडे संगीत समारोह किया जाएगा । इसमें जयपुर, भीलवाडा, जोधपुर, बुन्दी, नाथद्वारा, उदयपुर, बीकानेर के ख्यातिप्राप्त कलाकार संगीत की अनुठी प्रस्तुतियां देंगे । अनुराग कला केन्द्र, शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, सखा संगम मुक्ति संस्थान, सार्दुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं शास्त्रीय कला मन्दिर के सहयोग से आयोजित इस समारोह का शुभारम्भ 3 जनवरी को सायं 4.30 बजे भीलवाडा की सुश्री शालिनी उपाध्याय का कथक नृत्य हरासर के करण पंवार के निर्देशन में होगा ।

कार्यक्रम में संगीत कला केन्द्र भीलवाडा के संचालक महेश जोशी के सानिन्ध्य से गायनाचार्य सांवरलाल कथक (जयपुर) का गायन होगा । संगीत भारती के निदेशक डॉ.मुरारी शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी को सायं 4.30 बजे जोधपुर के देवांश जोशी का तबलावादन होगा । कार्यक्रम में बुन्दी के राजकुमार शर्मा का गायन, नाथद्वारा के यशोदानन्दन कुमावत का मृदंग वादन होगा । उदयपुर के संगीताचार्य पंकज बनावत का तबला वादन होगा । डॉ.शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को बीकानेर के नारायणदास रंगा का हवेली संगीत , पुखराज शर्मा, गौरीशंकर सोनी तथा श्री संगीत भारती के छात्रों द्वारा शास्त्रीय संगीतप्रस्तुत किया जाएगा । समारोह में अजमेर के संगीतज्ञ नासिर मोहम्मद मदनी के सानिन्ध्य में डॉ.ममनून मदनी का पत्र वाचन जसनाथ सम्प्रदाय में संगीत होगा ।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-concert musical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: concert , musical , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved