जयपुर। रामगंज बाजार स्थित मंदिर लाडलीजी में तीन महोत्सव के तहत चल रहे सांझी महोत्सव के तहत मंगलवार को नंदगाव की झांकी सजाई गई। जिसमें महल, मंदिर, परिक्रमा मार्ग, वट संकेत, नंदीश्वर, यशोदा कुंड, कृष्ण कुंड, दही मथते हुए गोपियां व कृष्ण खाते हुए, वन-उपवन, लताएं, वाटिकाएं, पर्वत आदि दर्शाए गए। इस अवसर पर पदों का गायन हुआ जिसमें महंत आचार्य डॉ. संजय गोस्वामी के सान्निध्य में गायकों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही समाज का का पद गायन हुआ। यह आयोजन शुक्रवार तक लगातार आयोजित होगा। बुधवार को बारसाना धाम की झांकी, गुरुवार को राधाबाग की झांकी और शुक्रवार को गौलोकधाम की मनोहारी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह पंद्रह दिवसीय आयोजन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्णिमा तिथि से अमावस्या तक प्रतिदिन झांकी का स्वरूप चंद्रमा की कलाओं की भांति बढ़ता रहता है।
सरस निकुंज में गोचारण लीला का दर्शन
आचार्य पीठ सरस निकुंज दरीबा-पान में मंगलवार को सायं 7.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक ठाकुर राधा सरस बिहारी जु सरकार की झांकी दर्शन के से सााथ एकादशी एवं सांझी महोत्सव आयोजित किया गया। शुक्र स प्रदायाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में सरस परिकर की ओर से आयोजित सांझी महोत्सव में श्रीगिर्राज महाराज की झांकी का दर्शन व गोचारण लीला का दर्शन कराया गया। किशोरीजी के द्वारा सांझी पूजन व यमुनाजी पूजन कराते हुए पदों का गायन किया गया। प्रिया जू सांझी रची नवीनी व सांझी पूजत नवल प्रिय गौरी पदों का गायन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार तक विविध रूप से मनोहरी सांझी के दर्शन कराएं जाएंगे।
हाईकोर्ट ने पूछा, अमृतपाल को छोड़कर सभी को कैसे गिरफ्तार किया गया?
हर किसी को बोलने का अधिकार : राहुल गाँधी
के. कविता ने ईडी को लिखा पत्र, निजता के अधिकार का मुद्दा उठाया
Daily Horoscope