• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुक्त ने किया निर्माणाधीन चौपाल का निरीक्षण, सामग्री जांची

Commissioner to inspect the construction of the mills, the material tested - Karnal News in Hindi

करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने वार्ड नम्बर-5 में पड़ने वाले फूसगढ़ में 10 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन कश्यप चौपाल का निरीक्षण किया। इसका निर्माण नगर निगम करवा रहा है। इसके साथ ही बच्चों के पार्क में झूले लगा कर इसका सौंदर्यन करने के निर्देश दिए। आयुक्त के साथ कार्यकारी अभियंता महीपाल व इंजीनियर मोनिका शर्मा भी थे। आयुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि महर्शि कश्यप के नाम पर एक नई चौपाल बनाई जाए। पुरानी चौपाल लोगों के बैठने व किसी आयोजन के लिए प्रर्याप्त नहीं हो रही थी। अब निर्माणाधीन चौपाल में हवादार बड़ा हाल होगा, सड़क से उंची और देखने में आधुनिक दिखाई देगी। उन्होने निर्माणाधीन चौपाल में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की खुद जांच की। ईंटे, सीमेंट व कंक्रीट की क्वालिटी तथा उसकी रेशों जांची। कॉलम, दीवारें तथा फाउंडेषन का ड्राईंग से मिलान किया। उन्होने मौके पर मौजूद ठेकेदार से कहा कि अब सीमेंट की जो नई सप्लाई मंगवाई गई है, उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। पूरा स्टॉक बदलवा दें और अच्छी क्वालिटी का सीमेंट मंगवा कर लगवाएं। निर्माण का सारा कार्य एकदम बढिया होना चाहिए, जिससे यहां के लोगों की संतुष्टि हो। इसके बाद आयुक्त ने न्यायपुरी स्थित एक छोटे पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे हुए थे, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की मांग अनुसार कई सुविधाएं दी जानी अपेक्षित थी। उन्होने निगम के सहायक अभियंता सुनील भल्ला को पार्क के नवीनीकरण के लिए निर्देष दिए कि वे एस्टीमेट बनाकर पार्क में जमीन को समतल करके अच्छी घास लगवा दें। बाउंडरी वाल के पिलर व वाल की मरम्मत करके सफेदी-पेंट करवा दें। पार्क के साथ सटी दीवार की मरम्मत करवाकर उस पर भी वाईट वाष करवा दें, ताकि पार्क खूबसूरत दिखाई दे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Commissioner to inspect the construction of the mills, the material tested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commissioner to inspect the construction of the mills, the material tested in karnal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved