• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1 करोड़ में कमांडो शक्तिसिंह ने रचा था आनन्दपाल को भगाने का षड्यंत्र

commando Shaktisingh had formed a conspiracy to oust Anandpal in 1 crore rupees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह को भगाने के लिए पुलिस कमांडो शक्ति सिंह से एक करोड़ रुपए में सौदा हुआ था। आनंदपाल ने शक्ति सिंह को एडवांस के तौर पर बेटी चीनू के जरिए साढ़े तीन लाख रुपए दे दिए थे। पिछले साल 3 सितंबर को आनंदपाल के साथ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए श्रीवल्लभ ने एसओजी की पूछताछ में यह खुलासा किया है। श्रीवल्लभ को मंगलवार को एसओजी ने गिरफ्तार किया था। श्रीवल्लभ ने बताया कि बीकानेर जेल में फायरिंग की घटना से पहले से ही 2014 में आनंदपाल के साथ मिलकर भागने की योजना बना ली थी लेकिन, फायरिंग प्रकरण के बाद श्रीवल्लभ, सुभाष मुंड व आनंदपाल को अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आनंदपाल व उसके साथियों ने कमांडो शक्ति सिंह से मिलकर डीडवाना पेशी पर जाते समय फरार हो जाने की योजना बनाई थी लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी देख आनंदपाल ने योजना बदल दी। कुछ समय बाद नागौर में आनंदपाल व उसके साथियों को पेशी पर लाने के दौरान पुलिस की मुस्तैदी नाममात्र थी। इसका फायदा उठा आनंदपाल ने कमांडो शक्ति सिंह के साथ मिलकर षड्यंत्र रच लिया। फरारी में सहयोग करने के लिए आनंदपाल ने शक्ति सिंह को एक करोड़ रुपए देने की बता कही और सौदा तय कर लिया। शक्ति सिंह ने ही पुलिसकर्मियों पर फायरिंग के लिए आनंदपाल को एके-47 दी थी। श्रीवल्लभ ने बताया कि वह आनंदपाल से वर्ष 2004 में जुड़ा है। उसका काम आनंदपाल की देखभाल करना और उसके लिए खाना बनाता था। आनंदपाल के साथ फरार होने के बाद वे वह उससे अलग रहकर गुजरात के अहमदाबाद व सूरत में मजदूरी करके पेट भर रहा था। गौरतलब है कि 3 सितंबर 2015 को कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह व उसके साथी सुभाष मुंड और श्रीवल्लभ कमांडो शक्ति सिंह के साथ मिलकर कोर्ट से अजमेर लौटते समय परबतसर के पास पुलिस पर फायरिंग करके भाग गए थे। पुलिस व एसओजी ने सुभाष मुंड व श्रीवल्लभ को गिरफ्तार कर लिया है। आनंदपाल अब भी फरार है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-commando Shaktisingh had formed a conspiracy to oust Anandpal in 1 crore rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commando, shakti singh, formed, conspiracy, oust, anandpal, notorious, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved