• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में मौसम की सबसे सर्द रही रात, 8.5 डिग्री रहा तापमान

coldest night of the season in Jaipur, the temperature was 8.5 degrees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सर्दी ने पूरी तरह से राजधानी जयपुर में पैर पसार लिए है। बीती रात यानि मंगलवार की रात अब तक के मौसम की सबसे सर्द रात साबित हुई। कडक़ड़ाती सर्दी ने लोगों को ठिठुरा दिया। राजधानी में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू में सर्द हवा चलते रहने से सर्दी का असर बढ़ गया। सुबह कोहरा रहा, जो दिन चढऩे के बाद छंट गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत का उत्तरी इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिसका सीधा असर शेखावाटी की रेतीली जमीन पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर रहा है और यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान और कम होने की संभावना है। वहीं हवाओं के चलने से क्षेत्र में और अधिक सर्दी बढ़ सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सर्दी आने में देरी हुई है। सर्दी बढऩे से रबी की फसल में भी फायदा होगा। सर्दी बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने शुरू हो गए हैं।

[@ क्या ये ड्यूटी भी बन सकती है मौत का कारण, जानकार हैरान रह गए सभी]

यह भी पढ़े

Web Title-coldest night of the season in Jaipur, the temperature was 8.5 degrees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coldest night, season, jaipur, temperature, 8-5 degrees, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved