श्रीनगर/लखनऊ। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी
है। घाटी में लद्दाख क्षेत्र में रात का तापमान हिमांक बिंदू से नीचे ही
रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने के
साथ ही शीतलहर जारी रहने की संभावना है। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी
लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में कोहरे और ठंड की वजह से जनजीवन पूरी
तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एवं पछुआ हवाओं की वजह से
तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कि
श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री कम, जबकि पहलगाम
में शून्य से 5.5 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस
कम रहा। वहीं, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0 डिग्री कम रहा।
अधिकारी के मुताबिक, जम्मू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री
सेल्सियस, कटरा में 10.4 डिग्री, बटोटे में 7.2 डिग्री और भदरवाह में शून्य
से 2.1 डिग्री कम तापमान रहा। घाटी में बुधवार से अत्यधिक ठंड की 40 दिन
की अवधि ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हो गई।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope