जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से शनिवार को सांगानेर एयरपोर्ट क्षेत्र की विभिन्न काॅलोनियों के निवासियों ने मुलाकात की और अपनी समस्या के निराकरण के लिए संवेदनशील रुख अपनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सांसद रामचरण बोहरा और संसदीय सचिव कैलाश वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे इन लोगों ने श्रीमती राजे को 51 किलो की फूलों की माला पहनाई और चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम राजे ने इस अवसर पर कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और नियमों के दायरे में रहकर उनकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सहानुभूतिपूर्वक हल करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संवाद का रास्ता अपनाने के लिए सभी काॅलोनीवासियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि शहरी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय निवासियों की अन्य समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा। इससे पहले नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जनभावनाओं को ध्यान रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जा रहा है। [# यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope