श्री आनंदपुर साहिब। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंजाब के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के हक में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के लिए विधानसभा हलका श्री आनंदपुर साहब का दौरा किया। सिंह ने कहा कि पंजाब में नशा बहुत प्रयोग हो रहा है। हमारी सरकार बनते ही नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा। वहीं अपनी विरोधी पार्टियों पर तीखे व्यंग करने में सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सिंह ने कहा कि पंजाब में तेजी से खतरे के निशान से ऊपर नशे का दरिया बह रहा है। उन्होंने कहा कि नशा बॉर्डर से आए या पाकिस्तान से आए या अफगानिस्तान से इससे नुकसान तो हमारी पीढ़ी को हो रहा है। हमारी सरकार बनते ही नशे पर पूर्ण तौर पर बंद किया जाएगा इसी दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला किया। सिंह ने कहा कि अनुराग और उनके परिवार ने अवैध तरीके से धन एकत्रित किया है। जिसके कारण उन्हें बीसीसीआई की अध्यक्षता से हाथ दोहना पड़ा। [@ तीन पार्टियों ,दो मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना चुनाव ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope