लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने लोक
निर्माण विभाग के संबंध में स्वयं द्वारा समय.समय पर की गई घोषणाओं की प्रगति की
समीक्षा के निर्देश अपने सचिव आमोद कुमार को दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के
क्रम में आमोद कुमार ने इन घोषणाओं की आज यहां समीक्षा की। मुख्यमंत्री द्वारा
पिछले साढे़ चार वर्ष के दौरान कुल 452 घोषणाएं की गईं। इनमें से 199 घोषणाओं के कार्य
पूर्ण किए जा चुके हैंए जबकि बाकी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री के सचिव द्वारा समीक्षा
में यह पाया गया कि कुछ घोषणाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा चुकी हैं। 09 अक्टूबर 2012 को मुख्यमंत्री
द्वारा आजमगढ़ जनपद में वाराणसी.आजमगढ़ मार्ग पर शहर में चिल्ड्रेन हाईस्कूल के पास
अपूर्ण आरओबी को शीघ्र पूर्ण किए जाने की घोषणा की गयी थीए जिसे सेतु निगम के
प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार द्वारा तेजी से काम करते हुए 30 जूनए 2013 को पूर्ण करा दिया
गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया जाना प्रस्तावित
है। इसी प्रकार मेरठ जनपद में राली ग्राम में काली नदी पर पुल निर्माण की घोषणा 12 नवंबर, 2012 को की गयी थी। जिसे
प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार द्वारा 30 नवंबर, 2013 को पूर्ण करा दिया गया।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे, सही साबित हुई मछली और बंदर की भविष्यवाणी
चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
आरसीबी ने आईपीएल के क्वालीफायर-2 में किया प्रवेश, एलएसजी को 14 रन से हराया
नए चुनाव की तारीख मिलने तक इस्लामाबाद का डी-चौक खाली नहीं करेंगे इमरान खान
Daily Horoscope