बठिंडा। मोगा में आठ दिसंबर को होने वाली रैली के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव के तहत शिरोमणि अकाली दल अपने अभियान का आगाज करेगी। उस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन भी है। इसे लेकर हो रही तैयारियों के बीच उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। शिरोमणी अकाली दल के बठिंडा जिलाध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि रैली में बठिंडा, रामपुरा, बठिंडा देहाती, भुच्चो तलबंडी और साबो मौड़ विधानसभा क्षेत्रों से वर्करों की सैंकड़ों बसें पहुंचेगी। बैठक के दौरान तेजिन्द्र सिंह मिडू खेड़ा, विधायक स्वरुप सिंगला, जीत महिन्द्र सिंह विधायक तलबंडी साबो, दर्शन सिंह कोटफत्ता विधायक बठिंडा देहाती, नगर निगम मेयर बलवंत राय नाथ और जिला प्रेस सचिव ओमप्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान - भारत और पाक का विभाजन कृत्रिम
वकील ने कहा-हथकड़ी में अदालत नहीं जाएंगे ट्रंप...कैसे चलेगा मुकदमा यहां पढ़िए
गोावा के कृषि मंत्री का बयान, पानी की कमी के लिए युद्ध भी हो सकता है
Daily Horoscope