• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राहकों को शराब परोसते होटल मालिक गिरफ्तार

Clients served the alcohol, owner arrested - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोस रहे दो अलग-अलग होटल मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब के अलावा अन्य सामान भी जब्त किया है। पकड़े गए दोनों होटल मालिकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह ने बुधवार रात्रि मय पुलिस टीम मेगा हाइवे स्थित होटल अशोका में छापा मारा तो होटल मालिक दौलतराम पुत्र भानीराम मेघवाल निवासी वार्ड नंबर पांच, रावतसर ग्राहकों को बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब पिला रहा था। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर मौके से आधा पव्वा अंग्रेजी शराब के अलावा कांच के दो खाली गिलास व शराब बिक्री के 100 रुपए जब्त किए। एक अन्य कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह ने अशोका होटल से कमल कुमार (30) पुत्र गौरीशंकर अग्रवाल निवासी वार्ड 13, रावतसर को ग्राहकों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की है। यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-Clients served the alcohol, owner arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clients, served, alcohol, owner, arrested, hanumangarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved