बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलानी टंकी वाले चौराहे पर युवाओं ने सुबह छह बहे से सफाई अभियान चलाना शुरू किया। सडक़ पर फैले कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। भारतीय वीर संगठन के युवाओं द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर सफाई कार्यक्रम चलाया जाता है। भारतीय वीर संगठन के अशोक भादू एवं धनराज उपाध्याय ने बताया कि संगठन की ओर से सफाई कार्यक्रमों के अन्तर्गत रविवार से वाटिका में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं मंगलवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी चौराहे की सफाई की गई। मुकेश पारीक, गणेश बगेरिया के प्रस्ताव पर संगठन के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर शुभम पारीक, जयन्त गहलोत, दीनदयाल उपाध्याय, नरेश पुरोहित, किशोर देवड़ा, संदीप सारस्वत आदि कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope