• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अनुप्रिया के सामने कांग्रेस,अपना दल-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का कलक्ट्रेट परिसर में वाहन रोक कर काला झण्डा दिखाने पर गुरुवार को कांग्रेस और अद-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जम कर हाथापाई हुई। कांग्रेसियों ने राज्यमंत्री के वाहन को धक्का दे कर बाहर कर दिया। इससे आक्रोशित अद व भाजपा कार्यकर्ता भी वाहन से उतर कर मोर्चा सम्भाल लिए। तब तक मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी अरविंद सेन ने लाठी भांज कर कांग्रेसियों को खदेड़ना चाहा तो जिले के मड़िहान के विधायक ललितेशपति त्रिपाठी व सीओ सिटी में हाथापाई भी हुई। सीओ सिटी ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी ने ललितेशपति पर हाथ तक छोड़ दिया। लेकिन जब सीओ को पता चला कि जिससे वे भिड़े हैं वह विधायक हैं तो वे बैकफुट पर आ गए। अपने विधायक के साथ पुलिसिया बर्ताव देख कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष माता प्रसाद दुबे, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-Clashed among congress, Apna Dal-BJP activists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mirzapur, clashed among congress, apna dal-bjp activists , congress in the presence of minister of state, apna dal-bjp activists clashed, in the presence of minister of state, apna dal-bjp activists clashed, clashed among congress and bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved