• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बुज शुक्ला को नहीं पचा पा रहे कांग्रेसी, हाईकमान तक पहुंचा विरोध

clash in kanpur congress about candidate - Kanpur News in Hindi

कानपुर। पिछले चुनाव पर दूसरे स्थान पर रहे शैलेन्द्र दीक्षित को दरकिनार कर कांग्रेस ने गोविन्द नगर से अम्बुज शुक्ला को मैदान पर उतार दिया। जिसका पदाधिकारियों ने जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया। पार्टी व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने फैक्स के जरिए अपना विरोध हाईकमान तक पहुंचा दिया।
समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद भी कांग्रेस गोविन्द नगर सीट पर परिणाम आने के पहले ही हार मान चुकी है। जिसका सबसे बड़ा कारण 2012 में दमदारी से चुनाव लड़ने वाले शैलेन्द्र दीक्षित का टिकट कटना है।


कांग्रेस ने यहां से विधायक अजय कपूर के खास अम्बुज शुक्ला को मैदान पर उतारा है। जबकि यहां पर चुनाव हारने के बाद भी शैलेन्द्र लगातार लोगों के सुख-दुख में भागीदार होते रहें है। ऐसे पार्टी व फ्रंटल संगठनों को यह भय सता रहा है कि गठबंधन का लाभ कहीं हाथ से निकल न जाये। जिसके चलते संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और फैक्स के जरिए हाईकमान को पूरे मामले से अवगत करा दिया।


बताते चलें कि कानपुर में कांग्रेस के दो गुट है एक में विधायक अजय कपूर व दूसरे में पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल। शैलेन्द्र दीक्षित को जायसवाल गुट का माना जाता है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डा. निसार अहमद का कहना है कि पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जिसका परिणाम पहले से ही पता है। हम लोग टिकट बदलने के लिए बराबर विरोध कर रहें है। इसी तरह इंटक के प्रवीण द्विवेदी व सुशील द्विवेदी का आरोप है कि पार्टी ने एक व्यक्ति के फैसले पर मुहर लगाई है जबकि यहां पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता शैलेन्द्र दीक्षित को पहली पसंद मानते है और वही यहां से कांग्रेस को जीत दिला सकते है।


एक नजर में सीट की स्थित
ब्राह्मण बाहुल्य सीट गोविन्द नगर में 1989 से लगातार बालचन्द मिश्रा कमल के सिंबल पर विधायक बने। वर्तमान समय में भी यह सीट भाजपा के खाते में ही है। लेकिन 2002 व 2007 में यहां से कारोबारी अजय कपूर कांग्रेस से लगातार विधायक बने। 2012 में परिसीमन के तहत इस सीट का काफी हिस्सा किदवई नगर में चला गया और अजय कपूर वहीं से चुनाव लड़ विधायक बने। लेकिन यहां से कांग्रेस के शैलेन्द दीक्षित दमदारी से चुनाव लड़े और 50 हजार से अधिक मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें।

[@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-clash in kanpur congress about candidate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clash, kanpur, congress, about, candidate , up election , up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved