• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

CIA का दावा, बोफोर्स केस में राजीव को बचाने को हुई थी भारत-स्वीडन में ‘डील’

नई दिल्ली। सीआईए की ओर से सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में यह भी दावा किया गया है कि भारत सरकार और स्वीडन ने एक योजना के तहत बोफोर्स डील में बिचौलियों को दी गई रकम की जानकारी गुप्त रखी थी। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक सीआईए ने ‘स्वीडन का बोफोर्स हथियार घोटाला’ शीर्षक से एक गोपनीय दस्तावेज जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बोफोर्स डील से जुड़ी जानकारी स्वीडन में लीक हो गई थी। इस जानकारी से राजीव गांधी के अलावा नोबल इंडस्ट्रीज (पैरंट कंपनी) के लिए असहज स्थिति पैदा हो सकती थी। इसी बात का ख्याल रखते हुए स्वीडन और भारत के बीच एक सहमति बनी, जिसमें तय हुआ कि डील में रकम के लेनदेन का हिसाब गुप्त रखा जाए। कुछ महीनों बाद स्वीडन सरकार ने इस मामले की जांच ही बंद कर दी थी। सीआईए ने दावा किया है कि उनकी यह रिपोर्ट पूरी तरह से अप्रैल 1998 के आकलन पर तैयार की गई थी। बोफोर्स घोटाले पर हंगामा मचने के बाद 1989 के आम चुनाव में कांग्रेस हार गई थी, लेकिन जांच की तलवार राजीव गांधी पर लटकी रही, जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। स्वीडन रेडियो ने किया था दलाली का खुलासा

[@ Punjab election-सेना के अफसरान रहें ये अब कौनसा मैदान मारने की तैयारी में है...]

यह भी पढ़े

Web Title-CIA claimed, to save Rajiv in Bofors case, was deal in India and Sweden
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cia, rajiv gandhi, bofors case, india-sweden deal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved