जैसलमेर । क्रिसमस ईव को लेकर शहर के पर्यटन व्यवसायियों ने खास इंतजाम किए हैं। होटलों रेस्टोरेंटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। शाम लगभग हर होटल में तरह तरह के आयोजन होंगे और इसके लिए इंतजाम लगभग पूरे हो चुके हैं। [@ दो सुसाइड नोट्स में लिखी मोहब्बत, धोखा और मौत की दास्तां]
होटल संचालकों ने अपने अपने होटल्स को आकर्षक रूप से सजाया गया है। देर रात तक लोक संगीत बॉलीवुड म्यूजिक पर सैलानी थिरकेंगे। क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए होटलें सजने का दौर शुरू हो चुका है। होटल फोर्ट रजवाडा के जनरल मेनेजर प्रकाश नारायण टोपे ने बताया की होटलों में सजावट की जा रही है। वहीं थीम डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही गाला डिनर व पारंपरिक डांस भी होगा। क्रिसमस ईव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां होटलों में जोर शोर से चल रही है। वहीं आगामी सप्ताह में यहां हर रोज पार्टियां होगी। सीजन में जैसलमेर शहर में आने वाले सैलानियों को देश विदेश के तरह-तरह के फूड उपलब्ध होंगे। खास तौर पर इटालियन, चाइनीज, राजस्थानी के साथ-साथ हर जगह के व्यंजन बनाने वाले कुक जैसलमेर आ रहे हैं। होटल व रिसोर्ट संचालकों द्वारा इन्हें विशेष रूप से यहां बुलाया गया है ताकि इन दिनों में होने वाली पार्टियों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन सैलानियों को परोसे जा सकें। शहर की होटलें क्रिसमस थीम पर सजी हुई है। होटलों में क्रिसमस को देखते हुए सजावट की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कार्यवाही की बहुलता जनहित में नहीं, 118 को 1 में शामिल किया
पंजाब में नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी
भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Daily Horoscope