भठिण्डा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि देश में सभी राजनीतिक दल एक जैसे हैं और पंजाब में केप्टन अमरेंद्र सिंह सभी पार्टियों के साझे उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी दलों ने हाथ मिला लिया है। ताकि वे आम आदमी पार्टी को रोकने में कामयाब हो सके। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। केजरीवाल भठिण्डा में व्यापारियों और उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने केप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ 10 साल से चल रहा भ्रष्टाचार का मामला भी वापस ले लिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केप्टन अमरेंद्र सिंह ने दो साल पहले राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री के साले बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध सीबीआई जांच का विरोध किया था। जबकि उस समय तत्कालीन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने ऐसी जांच की मांग की थी। उन्होंने पुछा कि आखिर डिप्टी सीएम बताएं कि उनके और कांग्रेस के बीच क्या समझौता हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के चुनाव प्रचार में लगने वाला पूरा पैसा नशे के कारोबारी देंगे। जिसका अर्थ है इनको वोट देना यानी नशे के कारोबारियों को वोट देना। अब सभी को मिलकर एक ईमानदार, साफ सुथरी और पारदर्शी सरकार चुनने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनना होगा।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope