सेंट पीटर्सबर्ग। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग आधिकारिक दौरे पर रूस
पहुंच गए हैं। वह चीन व रूस के प्रधानमंत्रियों की 21वीं सामान्य बैठक के
लिए रविवार को उत्तरी पडोसी देश पहुंचे। यह जानकारी मीडिया रपटों से मिली।
ली के 8 दिवसीय यूरेशियाई दौरे का रूस अंतिम पडाव है। वह किर्गिस्तान,
कजाकिस्तान और लताविया का दौरा कर यहां पहुंचे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यात्रा के दौरान ली और उनके समकक्ष रूस के
प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
दोनों पक्षों के बीच व्यापार, ऊर्जा, सीमा शुल्क और शिक्षा जैसे क्षेत्रों
में समझौते होने की उम्मीद है।
ली का रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम
है।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope