• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन ने फिर थाड तैनाती का विरोध किया

China opposes deployment of US THAAD missile system in South Korea - World News in Hindi

बीजिंग। चीन ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया में उन्नत अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध किया। उसने दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों से इसे रोकने को कहा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने टर्मिनल हाई एल्ट्यिूड एरिया (थाड) प्रणाली की तैनाती के लिए स्थान अधिग्रहण को लेकर बुधवार को लोटे ग्रुप से एक सौदा किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन ने थाड तैनाती पर कई बार चिंता जताई है और इसका दृढ़तापूर्वक विरोध किया है। उन्होंने कहा, हम एक बार फिर सभी पक्षों से चीन की वाजिब चिंताओं पर गौर करने और थाड तैनाती की प्रक्रिया को रोकने का आग्रह करते हैं। यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

यह भी पढ़े

Web Title-China opposes deployment of US THAAD missile system in South Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china opposes thaad, deployment of us thaad missile, us thaad missile in south korea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved