• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भारत सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA का बड़ा सैन्य अभ्यास

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अभी कुछ ही दिन पहले देश की सैन्य बल में कटौती की घोषणा की है मगर दूसरी ओर गुरुवार को भारतीय सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। यह इलाका भारत और पाकिस्तान समेत कई सेंट्रल एशियाई देशों की सीमा से सटा हुआ है। चीनी सेना की यही कमांड भारत से सटी सीमा की सुरक्षा भी करती है।
चीनी मीडिया ने ही किया खुलासा
खास बात यह है कि कई संवेदनशील सीमाओं के नजदीक इतने बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास की जानकरी भी खुद चीनी मीडिया ने ही दी है। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इक्कट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और काउंटर अटैक करने के गुर आजमाये जा रहे हैं। हालांकि अखबार में इस सैन्य अभ्यास की निश्चित जगह नहीं बताई गई है, लेकिन यह भारतीय सीमा पर होने से जाहिर है कि इसका फोकस भारत ही है, क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।
10 हजार से ज्यादा सैनिकों ने लिया हिस्सा

-> जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-China militry PLA starts intensive exercise very close to Indian border
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china militry pla, exercise, indian border, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved