आगरा। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण ताजनगरी के लोग आगरा में ही शिमला का आनंद ले रहे हैं। आगरा का तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से 6 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान नीचे जाएगा। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 1.7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 17.8 डिग्री पर पहुंच गया। आलू, मटर, सरसों और गेहूं की फसलों पर बर्फ की तरह पाले की चादर बिछने से झुलसा रोग की चपेट में आ गए हैं। सरसों, मटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल भी पाला की मार से बच नहीं पा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को भी सुबह पाला पड़ेगा। हालांकि दोपहर में धूप निकलेगी। इसके बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार से सुबह घने कोहरे के छाए रहने के आसार हैं। मकर संक्रांति से मौसम के तेवरों में बदलाव का अनुमान है। [@ बादल बहू की धमकी- इशारा किया तो जिंदा नहीं रहेंगे ‘आप’ नेता]
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
प्रधानमंत्री आज भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Daily Horoscope