संभल जनपद में बाल श्रमिक उन्मूलन अभियान , सिर्फ श्रम विभाग की फाइलों में ही चल
रहा है I जबकी
प्रदेश सरकार ने बाल मजदूरी पर अंकुश लगाए जाने के लिए श्रम विभाग को बाल श्रम
उन्मूलन अभियान ,सख्ती से
चला कर बाल मजदूरों के पुनर्वास और स्कूली शिक्षा दिलाए जाने के सख्त निर्देश दे
रखे हैं लेकिन संभल में श्रम विभाग के अफसर ,बाल श्रम उन्मूलन अभियान ,सिर्फ फाइलों में चला कर सरकार
के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैंI श्रम विभाग के अफसरों की लापरवाही का
नतीजा यह है की संभल के 250 से अधिक ईंट भट्टों पर भट्टा मालिक बच्चों को महज 50 रूपए मजदूरी थमा कर मजदूरी करा
रहे हैं I संभल
जनपद के किसी भी ईंट भट्टे पर स्कूली यूनीफ़ार्म पहने दर्जनों बच्चों को
मजदूरी करते देखा जा सकता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि श्रम विभाग के अफसरों को ईंट
भट्टों पर बच्चों से मजदूरी कराए जाने की कोई जानकारी नहीं हैI
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope