• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपना जिला अपनी सरकार के तहत चित्तौड़ आएंगी मुख्यमंत्री

chif minister will visit Chittorgarh - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 13 सितंबर से अपना जिला अपनी सरकार कार्यक्रम के तहत चित्तौडग़ढ़ में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगी और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। जानकारी के अनुसार वे 13 सितंबर को चित्तौडग़ढ़ पहुंचेंगी और 14 सितंबर तक जिले के विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों का दौरा भी करेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों सहित अन्य जिला अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए हैं। हालांकि दौरे को लेकर प्रशासनिक तौर पर इसे एक सप्ताह आगे किए जाने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि चित्तौडग़ढ़ जिले में जलझूलनी एकादशी और अनंत चतुर्दशी पर्व होने से प्रशासन व्यवस्था देखने में तैनात रहता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े

Web Title-chif minister will visit Chittorgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chif minister, visit, chittorgarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved