• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मिलावटखोरों पर नकेल कसने की तैयारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिखाए सख्त तेवर

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने चार्ज संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। गुरूवार को विभागीय बैठक कर संजय सिंह ने कर्मचारियों और अधिकारियों से दो टूक कहा कि त्यौहारों में ही नहीं आम दिनों में भी छापेमारी होनी चाहिए। जिससे मिलावटखोरों में भय बना रहे और शहरवासियों को सही खाद्य सामग्री मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए शहरवासियों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। छापे के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में अगर गड़बड़ी मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि इसके साथ ही आने वाले त्यौहारों पर मिलावट को रोकने के लिए बहुत जल्द एक बैठक करके रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Food Safety Officer strict on adulteration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief food safety officer, strict on adulteration, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi, chief food safety officer strict on adulteration
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved